क्राइम अलर्ट 24 फ़रीदाबाद , हरियाणा
स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले फ़रीदाबाद में ठगी करने का तरीक़ा भी स्मार्ट हो चला है ये ठगी किसी साधारण व्यक्ति द्वारा नहीं की जा रही है बल्कि फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के अधिकारियों द्वारा की जा रही है वो भी ठेकेदारों के साथ मिली भगत कर फर्जी बिल पास करवा कर सरकार को ठगा जा रहा है ।
सूत्रों की माने तो फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के अधिकारियों ने कुछ ऐसे कार्यों के बिल पास कर दिये है जो की फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के नियम अनुसार किए ही नहीं गये और उनका भुगतान ठेकेदार को पूरा दिया गया है जो की फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के अधिकारियों की मिली भगत से ही संभव है ।
फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से पास हुए फर्जी बिल की सूचना भी शिकायतकर्ता द्वारा (FMDA) को दी गई परंतु संबंधित विभाग के अधिकारियों ने शिकायत पर कार्यवाही न करते हुए शिकायत को मनमाने तरीक़े से बंद कर दिया जो की कहीं न कहीं (FMDA) के अधिकारियों की संलिप्तता को दर्शाता है ।
(FMDA) के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे इस भ्रष्टाचार को CEO (FMDA) के संज्ञान में लाया जा रहा है अब देखना ये होगा की भ्रष्टाचार में संलिप्त (FMDA) के अधिकारियों व ठेकेदार की विरुद्ध CEO (FMDA) द्वारा क्या सख़्त कदम उठाया जाएगा ।



Comment here