क्राइम अलर्ट 24 फ़रीदाबाद /हरियाणा
अवैध निर्माण और अवैध निर्माणकर्ताओं की गति पर अंकुश लगाने हेतु आज ज़िला नगर योजनाकार प्रवर्तन फ़रीदाबाद(DTP-E) द्वारा फ़रीदाबाद के ग्राम कुरेशीपुर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही । इस कार्यवाही के दौरान ग्राम कुरेशीपुर में लगभग 4 एकड़ में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया । जिनमे 3 औद्योगिक भवन , 3 निर्माणाधीन रिहायशी मकान , 24 डी पी सी , चार दिवारी व कुछ दुकाने शामिल थी जिनको तोड़ा गया ।
इस तोड़ फोड़ के दौरान ज़िला नगर योजनाकार प्रवर्तन फ़रीदाबाद (DTP-E) याजन चौधरी स्वयं मौक़े पर मौजूद थे जिनकी उपस्थिति में ज़िला नगर योजनाकार प्रवर्तन फ़रीदाबाद के अन्य कर्मचारियों ने साथ मिलकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया । इस कार्यवाही के दौरान ज़िला नगर योजनाकार प्रवर्तन फ़रीदाबाद (DTP-E) याजन चौधरी द्वारा पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया की उन्होंने अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए एक विस्तृत योजना बनाई है जिसमे उनकी टीम ने अवैध निर्माणों के ख़िलाफ़ नोटिस जारी किए हैं और निर्धारित समय के भीतर अवैध निर्माणों के विरुद्ध तोड़ फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।




Comment here